CUET Counselling 2023 Schedule:जैसा कि आप सभी को पता है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा सीयूईटी परिणाम 2023 घोषित किया जा चुका है इसकी घोषणा 15 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in और cuet.samarth.ac.in पर किया गया जबसे परिणाम जारी हुआ है विद्यार्थी काउंसलिंग तिथि को लेकर काफी परेशान हैं और यह जानना चाहते हैं कि CUET Counselling 2023 Schedule कब जारी होगा? और काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज क्या-क्या हैं तो इस पोस्ट में आपको यह सभी जानकारी विस्तृत रूप से दी जाएगी।
सीयूईटी परिणाम घोषित होने के बाद सीयूईटी यूजी 2023 काउंसलिंग,भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अलग से आयोजित की जाएगी। सीयूईटी 2023 की काउंसलिंग में भाग लेने से पहले उम्मीदवारों को भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को पंजीकृत करना आवश्यक है।

सीयूईटी काउंसलिंग 2023 की प्रक्रिया जुलाई और अगस्त के बीच अस्थाई रूप से आयोजित की जाएगी। सीयूईटी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी काउंसलिंग तिथि की घोषणा करेंगे और भाग लेने वाले संस्थान अपनी अलग से मेरिट लिस्ट तैयार करेंगे और मेरिट लिस्ट को जारी करेंगे,अर्हता प्राप्त करने वाले और संस्थान की पात्रता कटऑफ मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड के आधार पर उनका उस कॉलेज में दाखिले के लिए बुलावा आएगा।
CUET Counselling 2023 Schedule: Overview
संगठन का नाम | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी |
परीक्षा का नाम | सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 |
पोस्ट प्रकार | काउंसलिंग |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
काउंसलिंग तिथि | जुलाई से अगस्त 2023 |
परीक्षा तारीख | 21 मई से 23 जून 2023 |
उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 29 जून 2023 |
परिणाम जारी होने की तारीख | 15 जुलाई 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | cuet.samarth.ac.in ![]() |
CUET Counselling 2023
सीयूईटी 2023 का परिणाम जारी हो चुका है अब सीयूईटी में शामिल होने वाले प्रत्येक विश्वविद्यालय के द्वारा अपना एक अलग मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा जो कि उनके आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। विद्यार्थियों को जिस कॉलेज में दाखिला लेना है उस कॉलेज में उन्हें पहले ही काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और जब कॉलेज अपनी स्वयं की मेरिट लिस्ट जारी करेगा तो विद्यार्थी उसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके द्वारा निर्धारित विषयवार कट ऑफ को देख सकेंगे अगर उनका सीयूईटी 2023 में प्राप्त स्कोर इस कट ऑफ के अंतर्गत होगा तो उन्हें उस कॉलेज में दाखिले के लिए सूचित किया जाएगा। काउंसलिंग जुलाई और अगस्त माह में अस्थाई रूप से कराई जाएगी।
काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद, योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग के माध्यम से उनके संबंधित पाठ्यक्रमों और विश्वविद्यालय संस्थान में सीटें आवंटित की जाएंगी। सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार को उस कॉलेज में जाकर अपना दस्तावेज सत्यापन कराना होगा और अपने पाठ्यक्रम में दाखिला प्राप्त करना होगा।

CUET Counselling BHU 2023
बीएचयू में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसने NTA द्वारा आयोजित सीयूईटी 2023 फॉर्म भरते समय बीएचयू का विकल्प चुना है और विश्वविद्यालय के यूजी कार्यक्रमों के लिए संबंधित परीक्षा में उपस्थित हुआ है। बीएचयू में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 जून 2023 से शुरू किया जा चुका है।
CUET Counselling 2023 Fees
सीयूईटी यूजी काउंसलिंग शुल्क निर्धारित नहीं है और सभी विश्वविद्यालयों के द्वारा अपनी अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है। उम्मीदवार उन कॉलेजों की शुल्क राशि की जांच उनके आधिकारिक वेबसाइट या कॉलेज प्रवेश कार्यालय से प्रवेश विवरणिका प्राप्त करके कर सकते हैं।
CUET Counselling 2023 Process
- सर्वप्रथम भाग लेने वाले विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करनी होगी।
- इसके बाद विश्वविद्यालय अपनी एक मेरिट सूची तैयार करेगा।
- इस मेरिट सूची में उम्मीदवारों को उनकी रैंक और प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी।
- सीट आवंटित होने के बाद प्रवेश शुल्क और कई अन्य लागू शुल्क जमा करने होंगे।
- आवंटित सीट के लिए उम्मीदवार को उस विश्वविद्यालय में जाकर अपने दस्तावेज सबमिट करने होंगे और दाखिला प्राप्त करना होगा।
- काउंसलिंग के बाद बची हुई सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग कराई जाएगी। स्पॉट काउंसलिंग में उम्मीदवारों को डायरेक्ट कॉलेज में जाकर एडमिशन प्राप्त करना होगा।
CUET Counselling 2023 Schedule: Important Documents
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट और पास प्रमाण पत्र
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- सीयूईटी 2023 प्रवेश पत्र
- सीयूईटी 2023 स्कोरकार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
सीयूईटी स्वीकार करने वाले कॉलेजों की सूची
- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
- दिल्ली विश्वविद्यालय,दिल्ली
- लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, फगवाड़ा
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी
- हिंदू कॉलेज, दिल्ली
- डॉ० बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय,इलाहाबाद
- तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय, तिरुवरूर
- बेनेट विश्वविद्यालय,ग्रेटर नोएडा
CUET Counselling 2023 Schedule: Important Links
CUET Result | CLICK HERE ![]() |
More update site | CLICK HERE ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
Telegram link | CLICK HERE ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
Official website | CLICK HERE ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
CUET Counselling 2023 Schedule: FAQs
सीयूईटी 2023 के लिए काउंसलिंग के कितने राउंड आयोजित किए जाएंगे?
काउंसलिंग राउंड की संख्या विश्वविद्यालय और काउंसलिंग दौर के प्रत्येक के बाद सीट रिक्तियों की संख्या पर निर्भर करती है औसतन प्रत्येक विश्वविद्यालय 3 राउंड की काउंसलिंग कराता है।
सीयूईटी यूजी के लिए भाग लेने वाले कालेजों की कुल संख्या क्या है?
लगभग 250 विश्वविद्यालय जो यूजी पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी स्कोर कार्ड के आधार पर छात्रों को प्रवेश देते हैं, इनमें केंद्रीय विश्वविद्यालय और राज्य विश्वविद्यालय के साथ-साथ कई डीम्ड विश्वविद्यालय,निजी विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।