Gold Prize Today: धनतेरस पर सोना-चांदी हुआ सस्ता जाने ताजा भाव

अगर आप इस धनतेरस या दीपावली के त्यौहार पर सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो

 आपके लिए जानना जरूरी है कि सोना चांदी किस रेट पर मिल रहा है, यहां हम आपको सोने चांदी के लेटेस्ट रेट के बारे में बताएंगे।

धनतेरस के मौके पर भारत में सोना और चांदी खरीदने का धार्मिक महत्व है, इस मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) पर आज सोने के रेट में भारी गिरावट देखी जा रही है।

आज MCX पर सोना 60,820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला इसके बाद 11:00 बजे के करीब 198 अंक के गिरावट के साथ 60,742 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

अगर चांदी की बात करें तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 71,106 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुला है।

 जिसके पास 11:00 बजे के करीब चांदी की कीमत 563 रुपए घटकर 70543 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट 60900 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 55,850 रुपए पर 10 ग्राम है।

मुंबई में 24 कैरेट शुद्ध सोना 61,900 पए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 56,000 रुपए पर 10 ग्राम है।