एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए 26 अक्टूबर को कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया।
नोटिफिकेशन में जीडी 2024 के परीक्षा तिथि से संबंधित सभी जानकारी को साझा किया गया है।
एसएससी जीडी इस साल की सबसे बड़ी भर्ती होगी इसके लिए 84866 पद रखे गए हैं।
इन पदों के लिए योग्यता सिर्फ दसवीं पास रखी गई है।
कर्मचारी चयन आयोग ने पहले ही नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया था कि, जीडी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू होंगे और 28 दिसंबर तक भरे जाएंगे।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जीडी कांस्टेबल के लिए परीक्षाओं का आयोजन 14 दिन तक होगा।
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से ली जाएगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न हल करने होंगे।
कांस्टेबल के लिए परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 27, 28, 29 फरवरी व 1, 5, 6, 7, 11, 12 मार्च 2024 को आयोजित कराई जाएगी।
उम्मीदवार एसएससी जीडी के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
Learn more