यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: परीक्षा तिथि,और सेंटर के बारे में जाने नया अपडेट
2024 यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10 में लगभग 15 लाख जबकि कक्षा 12 में लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
यदि आप भी 2024 की यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं तो इसका टाइम टेबल का इंतजार जरूर कर रहे होंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि यूपी बोर्ड 2024 का प्रैक्टिकल एग्जाम 21 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा।
थ्योरी परीक्षा का कार्यक्रम अभी तक बोर्ड के द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है।
सूत्रों की माने तो दीपावली बाद थ्योरी परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी किया जा सकता है।
परीक्षा केंद्रो की सूची तैयार की जा रही है 10 दिसंबर तक अंतिम रूप से केंद्रो की लिस्ट जारी की जाएगी।
परीक्षा से संबंधित अधिक अपडेट के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।