mCUET UG Result 2023 Date:cuet 2023 result date,cuet ug result 2023 result date,cuet result 2023 ug date,cuet ug result 2023 date,cuet ug result date,cuet pg result date,cuet pg result 2023 date,cuet pg 2023,cuet pg result 2023 result date,cuet pg result 2023,cuet cut-off for bhu 2023,cuet cut off for bhu,cuet cut off 2023,
CUET UG Result 2023 Date:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से भारत के विभिन्न शहरों एवं विदेशों में भी आयोजित कराई गई है,इसकी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है और अब विद्यार्थी इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और लगातार सर्च कर रहे हैं कि CUET UG Result 2023 Date क्या है? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि रिजल्ट कब जारी होगा? और सीयूईटी से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें आपको विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
सीयूईटी की परीक्षा भारत में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रत्येक वर्ष आयोजित कराई जाती है। इस बार प्रवेश परीक्षा में लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस बार CUET UG की परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित कराई गई थी। अब विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाई जाएगी जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला प्राप्त होगा।

CUET UG Result 2023 Date: Overview
संगठन का नाम | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी |
परीक्षा का नाम | सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 |
पोस्ट प्रकार | परिणाम |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा तिथि | मई से जून 2023 |
परीक्षा तारीख | 21 मई से 23 जून 2023 |
उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 29 जून 2023 |
परिणाम जारी होने की तारीख | जुलाई 2023 (संभावित) |
आधिकारिक वेबसाइट | cuet.samarth.ac.in ![]() |
CUET UG Result 2023 Date
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा CUET 2023 की उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है जल्द ही सीयूईटी यूजी 2023 के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। CUET स्नातक प्रवेश परीक्षा के नतीजे कब घोषित होंगे इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है किंतु,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार परिणाम 15 जुलाई 2023 को जारी किया जा सकता है।
परिणाम जारी किए जाने के तुरंत बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट या हमारे द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकेंगे। छात्र अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का प्रयोग करके अपने अंक ऑनलाइन देख सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा सीयूईटी यूजी परिणामों के साथ विषय-वार टॉपर्स के नाम और उनके स्कोर की भी घोषणा करने की उम्मीद है। अंतिम उत्तर कुंजी परिणाम के बाद जारी किया जाएगा।

सीयूईटी 2023 परिणाम पर उल्लिखित विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- उम्मीदवार की फोटो
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- उम्मीदवार की श्रेणी
- सीयूईटी 2023 मे प्राप्तांक
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
CUET UG Expected Cut-off 2023 for BHU,JNU,DU:
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा सीयूईटी 2023 का परिणाम 15-20 जुलाई 2023 तक जारी किया जा सकता है।जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी 2023 की परीक्षा दी है वह इसकी कटऑफ को लेकर काफी उत्सुक हैं उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि उन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्राप्त करने के लिए सीयूईटी में कितने अंक लाने होंगे।
उम्मीदवारों को बता दें कि परिणाम जारी होने के बाद प्रत्येक यूनिवर्सिटी अपनी अलग से एक मेरिट सूची जारी करेगी जिसके आधार पर उम्मीदवार काउंसलिंग कराएंगे और अगर उनके नंबर उस यूनिवर्सिटी के कट ऑफ के अंतर्गत आते हैं तो उन्हें उस विश्वविद्यालय में एडमिशन प्राप्त होगा।
वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा तैयार एक अनुमानित कटऑफ नीचे दी जा रही है इसके आधार पर विद्यार्थी यह जान सकते हैं कि उन्हें किस कॉलेज में एडमिशन प्राप्त हो सकता है-
- दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी मे न्यूनतम 60% या इससे अधिक स्कोर लाना होगा।
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ओबीसी और जनरल कैंडिडेट के लिए न्यूनतम 352 अंक और एससी और एसटी कैंडिडेट के लिए लगभग 250 अंक लाने होंगे।
- जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को 75- 85% अंक लाने होंगे।
CUET UG Result 2023 Date: Merit List
सीयूईटी 2023 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है अब जल्द ही इसका परिणाम भी जारी किया जाएगा। सीयूईटी 2023 में भाग लेने वाले प्रत्येक विश्वविद्यालय द्वारा सीयूईटी 2023 मेरिट सूची जारी की जाएगी।सीयूईटी 2023 मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध कराई जाएगी जोकि सीयूईटी 2023 की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए होगी।
सीयूईटी 2023 परीक्षा के लिए भाग लेने वाले सभी विश्वविद्यालय अपनी स्वयं की मेरिट सूची तैयार करेंगे, और उन उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके नाम मेरिट सूची में दिखाई देंगे। मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा सीयूईटी 2023 मे प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी
CUET UG Result 2023 Date: Important Documents for Counselling
सीयूईटी 2023 परिणाम जारी होने के तुरंत बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी विद्यार्थी को नीचे बताए डॉक्यूमेंट काउंसलिंग से पहले बनवा लेना है और सुरक्षित रखना है क्योंकि काउंसलिंग की तिथि जारी होने के बाद डॉक्यूमेंट को बनाने का समय नहीं मिलेगा इसलिए डॉक्यूमेंट को बनवा कर सुरक्षित रखें।
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- सीयूईटी 2023 अंकपत्र
- सीयूईटी 2023 प्रवेश पत्र
- 10 पासपोर्ट साइज फोटो
- ओरिजिनल आईडी प्रूफ
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
CUET UG 2023 परिणाम कैसे देखें?
सीयूईटी यूजी परिणाम 2023 देखने के लिए उम्मीदवारों को हमारे द्वारा नीचे बताए गए स्टेप फॉलो करने होंगे इसके माध्यम से उम्मीदवार आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे या नीचे हमारे द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट परिणाम देख सकते हैं।
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट टैब दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- अब पूछी गई जानकारी जैसे कि रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अब आपका सीयूईटी 2023 का परिणाम स्क्रीन पर सामने दिखाई देगा।
- अपना परिणाम जांचे और सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
CUET UG Result 2023 Date: Important Links
Answer Key Pdf | CLICK HERE ![]() |
CUET Result | CLICK HERE ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
More Update Site | CLICK HERE ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
Join Our Telegram Group | CLICK HERE ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
Official website | CLICK HERE ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
CUET UG Result 2023 Date: FAQs
सीयूईटी 2023 परिणाम कब जारी होगा?
सीयूईटी 2023 के परिणाम जारी करने की अभी कोई अधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है किंतु, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15-20 जुलाई 2023 तक परिणाम जारी हो सकता है।
सीयूईटी 2023 के लिए उत्तीर्ण अंक क्या है?
जो उम्मीदवार सीयूईटी 2023 उत्तीर्ण करने और अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालय में प्रवेश पाना चाहते हैं उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि सीयूईटी 2023 मे लगभग 300-400 अंक होना अनिवार्य है।
सीयूईटी 2023 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
सीयूईटी 2023 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in है।