Tiger 3 Box Office Collection Today: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस फिल्म मे सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी फिल्म में निगेटिव रोल में है। फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में चल रही फिल्म “लियो” और “12वीं फेल” को लगभग बंद ही कर दिया है।अब लगभग सभी सिनेमा घरों में दर्शक सिर्फ टाइगर 3 को ही पसंद कर रहे हैं।
अगर कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे में 44.5 करोड रुपए की कमाई की। यह फिल्म दीपावली पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के लिस्ट में नंबर एक पर आ गई है। फिल्म ने अपने दूसरे दिन भारत में लगभग 58 करोड रुपए का कारोबार किया इस तरह फिल्म 2 दिन के अंदर ही 100 करोड रुपए के क्लब में शामिल हो गई है।
यह फिल्म वर्तमान में बॉलीवुड की इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी है इससे पहले यह नाम बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के नाम है शाहरुख खान की फिल्म जवान और पठान ने ओपनिंग डे में इस फिल्म से ज्यादा कमाई की है, हालांकि फिल्म दीपावली के दिन रिलीज हुई थी इस लिए फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा कम रहा किंतु, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिला दूसरे दिन भारत में सभी भाषाओं में फिल्म ने 57.5 करोड रुपए का शानदार बिजनेस किया। इस तरफ फिल्म ने 2 दिन में कुल 102 करोड रुपए की कमाई भारतीय भाषाओं में कर ली है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि टाइगर 3 ने 14 नवंबर यानी मंगलवार को अपने रिलीज के तीसरे दिन 43.5 करोड़ के कमाई के साथ सलमान खान की तीसरे दिन की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई 144.5 करोड़ रुपये हो गई है। चौथे दिन भी फिल्म के आंकड़े अच्छे देखने को मिल रहे हैं।
टाइगर 3 फिल्म सलमान खान की अभिनीत ब्लॉकबस्टर जासूसी फ्रेंचाइजी फिल्म टाइगर अभी जिंदा है की तीसरी किस्त है इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ बॉलीवुड के स्टार इमरान हाशमी भी हैं, इमरान हाशमी इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आप दर्शकों की जानकारी के लिए बता दें कि कई जगह से सूचना आ रही है कि दर्शकों ने सिनेमा घरों में सलमान खान की एंट्री पर पटाखे फोड़े, सलमान खान ने दर्शकों से आग्रह किया है कि भी इस प्रकार की कोई भी गलत हरकत सिनेमा घरों में ना करें।
#Tiger3 started off well in morning shows on Day 4, but business took a severe hit post 1 pm due to the crucial #INDvsNZ semi-final cricket match.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 16, 2023
The fall in #Tiger3 was more pronounced due to the record-breaking viewership of the match.#Tiger3 Sun 43 cr, Mon 58 cr, Tue 43.50… pic.twitter.com/9RzNjZmWSp
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म टाइगर 3 बन चुकी है इसके बाद भारत, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान और टाइगर जिंदा हैं का नंबर आता है टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने लिखा है। फिल्म दूसरे दिन की कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर आ गई है फिल्म ने दूसरे दिन की कमाई के मामले में जवान और ग़दर 2 को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे दिन की कमाई में नंबर वन पर फिल्म पठान है,पठान ने अपने दूसरे दिन 70.5 करोड रुपए की कमाई की थी।
Tiger 3 Box Office Collection Today: Overview
Artical Name | Tiger 3 Box Office Collection Today |
Directed by | Maneesh Sharma |
---|---|
Written by | Aditya Chopra |
Production Company | Yash Raj Films |
Distributed by | Yash Raj Films |
Starring | Salman khan Katrina Kaif Emraan Hashmi |
Release date | 12 November 2023 |
Running time | 156 minutes |
Country | India |
Language | Hindi |
Budget | est.₹300 crore |
Tiger 3 Box Office Collection Today | est.₹360−376 crore |
Tiger 3 Box Office Worldwide Collection
टाइगर 3 ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस में आग लगा रखी है फिल्म ने दुनिया भर में रिलीज के पहले दिन 95.23 करोड रुपए की कमाई की वहीं दूसरे दिन फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई में थोड़ा गिरावट दर्ज हुई फिल्म ने दूसरे दिन 88.3 करोड रुपए की कमाई की इस प्रकार तीन दिन का भारत में शुद्ध संग्रह 147.5 करोड रुपए है। इस प्रकार फिल्म में लगातार गिरावट देखी जा रही है।फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में 5 दिन में कुल 187.65 करोड रुपए की कमाई की दुनियाभर में फिल्म ने 297 करोड रुपए कमा लिए हैं फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने ही वाली है।
Tiger 3 Box Office Collection: Days Wise
Day | India Net Collection till now |
Day 1 | ₹ 44.5 Cr |
Day 2 | ₹ 59 Cr |
Day 3 | ₹ 43.5 Cr |
Day 4 | ₹ 21.1 Cr |
Day 5 | ₹ 18.5 Cr |
Day 6 | ₹ 13.25 Cr |
Day 7 | ₹ 18.5 Cr |
Day 8 | ₹ 10.5 Cr |
Total | ₹ 228.85 Cr |