navodaya.gov.in JNV Class 6 Result 2023:नवोदय विद्यालय समिति(NVS) ने जेएनवी कक्षा 6 परिणाम 2023 की घोषणा 21 जून 2023 को कर दी है। नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों को अच्छी और बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा का आयोजन करती है इस प्रवेश परीक्षा में पास विद्यार्थियों को देश के लगभग 660 विद्यालयों में से किसी एक में एडमिशन मिलता है। नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विद्यार्थियों को हॉस्टल में रहना, खाना आदि सुविधाएं दी जाती है।
इस परीक्षा में 11,000 से अधिक आवंटित केंद्रों पर लगभग 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस पोस्ट के माध्यम से आगे हम आपको बताएंगे कि आप अपना परिणाम किस प्रकार देख सकते हैं और जेएनवी में प्रवेश के लिए कट ऑफ कितनी गई है कृपया इस पोस्ट को पूरा पढ़ें ताकि आपको सही और सुरक्षित जानकारी प्राप्त हो।
जो छात्र 2023 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपना परिणाम देखने के लिए जन्म तिथि और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

navodaya.gov.in JNV Class 6 Result 2023: Overview
परीक्षा संचालन समिति | नवोदय विद्यालय समिति(NVS) |
कैटेगरी | परिणाम |
उपस्थित छात्रों की संख्या | लगभग 20 लाख |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
प्रवेश परीक्षा की तिथि | 29 अप्रैल 2023 |
परिणाम जारी करने की तिथि | 21 जून 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in ![]() |
JNV Class 6 Result 2023
जवाहर नवोदय विद्यालय संगठन 21 जून 2023 को कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कराई गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है जिन विद्यार्थियों ने इसकी परीक्षा दी है वह जवाहर नवोदय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को डालकर रिजल्ट देख सकते हो अगर उनका चयन प्रवेश के लिए हुआ है तो नीचे लिखा होगा कि बधाई हो! आपका चयन अनंतिम रूप से प्रवेश के लिए हुआ है।

JNV Class 6 Result 2023:Cut-off
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा का परिणाम 21 जून 2023 को जारी किया जा चुका है अब विद्यार्थी यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर कितने नंबर पर उन्हें जवाहर नवोदय कॉलेज में एडमिशन प्राप्त होगा।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जवाहर नवोदय संगठन में कक्षा 6 के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का कट ऑफ जारी नहीं किया है परिणाम में सिर्फ या दिखाई देगा कि विद्यार्थी का चयन प्रवेश के लिए हुआ है अथवा नहीं।
इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की संख्या, रिक्त सीटों की संख्या और परीक्षा में प्रश्नों की कठिनाई को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अध्यापकों के द्वारा एक कट ऑफ नीचे दी जा रही है-
Category | Expected cut-off Marks |
UR | 71-75% |
OBC | 69-72% |
EWS | 68-70% |
SC | 64-66% |
ST | 56-60% |
JNV Class 6 Result 2023 2nd Merit List कब आएगी?
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा का परिणाम 21 जून 2023 को जारी किया गया जिन विद्यार्थियों का चयन प्रवेश के लिए हुआ है उनको अब काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा और नवोदय विद्यालय में दाखिला प्राप्त करना होगा।
जिन विद्यार्थियों का चयन प्रथम मेरिट लिस्ट में नहीं हुआ है उन्हें धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के दाखिले के बाद बची हुई सीटों पर दोबारा एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें एक या दो नंबर से छठे हुए विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा यह मेरिट लिस्ट संभवत जुलाई के अंत तक जारी की जा सकती है।
JNV Class 6 Result 2023 कैसे देखें?
- परिणाम को देखने के लिए विद्यार्थियों को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद आपको JNVST 2023 CLASS 6 RESULT लिंक दिखेगा इस पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही अब आपको दूसरे पेज पर ले जाएगा वहां पर पूछी गई जानकारी जैसे कि रोल नंबर और जन्मतिथि को डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपका रिजल्ट खुलकर सामने आ जाएगा।
- अगर आपका चयन हुआ होगा तो दिखाई देगा बधाई हो! आपका चयन अनंतिम रूप से प्रवेश के लिए हुआ है।
navodaya.gov.in JNV Class 6 Result 2023: Important Links
Download Result Class 6 | CLICK HERE ![]() |
Update Site | CLICK HERE ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
Telegram Link | CLICK HERE ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
Official Website | CLICK HERE ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
navodaya.gov.in JNV Class 6 Result 2023: FAQs
मैं अपना जेएनवी कक्षा 6 परिणाम कैसे देख सकता हूं?
परिणाम देखने के लिए आपको नवोदय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा यहां पर आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
क्या जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है?
हां! जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का परिणाम 21 जून 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है।